कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा राष्ट्रपति के सचिव नियुक्त

Edited By Updated: 19 Aug, 2022 09:58 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं।

आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के सचिव के रूप में वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे।

वर्ष 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी त्रिपाठी को अप्रैल 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!