पेटीएम पेमेंट्स बैंक को विजय शेखर शर्मा को अंशकालिक अध्यक्ष बनाने के लिए आरबीआई की मंजूरी

Edited By Updated: 24 May, 2023 09:45 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) पेटीएम पेमेंट्स बैंक को पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा को एक साल के लिए अंशकालिक अध्यक्ष बनाने की मंजूरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मिल गयी है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी...

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) पेटीएम पेमेंट्स बैंक को पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा को एक साल के लिए अंशकालिक अध्यक्ष बनाने की मंजूरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मिल गयी है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा।

वन97 कम्युनिकेशन्स ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ‘‘हमें सूचित किया गया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को विजय शेखर शर्मा को 23 मई, 2023 से तीसरी बार एक साल के लिए अंशकालिक अध्यक्ष पुन: नियुक्त करने के लिए आरबीआई की स्वीकृति मिल गयी है।’’
वन97 की पीपीबीएल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी शेयर शर्मा के पास हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!