लता ने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया: स्टालिन

Edited By Updated: 06 Feb, 2022 05:00 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया।

चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ''यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। आठ दशकों के करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छुआ है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।''
लता की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!