Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jul, 2026 11:30 AM

अमरनाथ यात्रा के लिए 6,721 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रविवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्पों के लिए रवाना हुआ। यात्रियों के काफिले में 87 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के लिए 6,721 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रविवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्पों के लिए रवाना हुआ। यात्रियों के काफिले में 87 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
2,590 तीर्थयात्रियों ने छोटे बालटाल रूट को चुना, जबकि 4,131 ने पारम्परिक पहलगाम रूट को चुना। पहलगाम की ओर रवाना हुए जत्थे में 4,576 पुरुष तीर्थयात्री, 1,310 महिलाएं, 22 बच्चे, 572 साधु, 154 साध्वियां, 38 विदेशी पुरुष श्रद्धालु और 49 विदेशी महिला श्रद्धालु शामिल थे। बालटाल की ओर रवाना हुए काफिले में 152 गाड़ियां जिनमें 50 बसें, 12 मीडियम मोटर व्हीकल और 90 लाइट मोटर व्हीकल शामिल थीं, सुबह 3.15 बजे भगवती नगर से रवाना हुईं।
इस बीच जम्मू-कश्मीर यू.टी. के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नुनवान बेस कैम्प का दौरा किया और चल रही अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों का जायजा लिया। एल.जी. ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करने को कहा, क्योंकि देश की सुप्रीम कोर्ट ने दोनों बेस कैम्पों पर यात्रियों की संख्या तय की है।