Weekly Good Luck (06.07.2026 से 12.07.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 04:55 PM

weekly good luck

मेष: यह सप्ताह आपके लिए निर्णायक हो सकता है। लव अफेयर को लेकर भी एक्साइटेड रहेंगे। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न ही उलझें तो अच्छा है।

मेष: यह सप्ताह आपके लिए निर्णायक हो सकता है। लव अफेयर को लेकर भी एक्साइटेड रहेंगे। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न ही उलझें तो अच्छा है। नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न दें।
करें ये काम: वाणी पर संयम रखें।
न करें ये काम: कंस्ट्रेशन से कोई भी काम करें।

वृष: यह वीक आपके लिए लाभकारी रह सकता है। आप दूसरों को पहचानकर उनकेअनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष मिल सकता है। आपको कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं करनी चाहिए। 
करें ये काम: धन की बर्बादी से पहले अपने बैंक बैंलेंस पर एक नजर डाल लें।
न करें ये काम: जानते-बूझते कोई गलती न करें।

मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए सफल रह सकता है। लग्न से अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।  घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिल सकता है। 
करें ये काम: कटु भाषा से आपके काम खराब हो सकते हैं, मधुरता बनाएं रखें।
न करें ये काम: जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए उमंग भरा रह सकता है। वीक की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से हो सकती है। किसी कॉम्पिटिशन में आपकी जीत हो सकती है, बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। 
करें ये काम: परिवार पर ध्यान दें।
न करें ये काम: हेल्थ को लेकर किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न करें।

सिंह: थोड़े समय के लिए किसी अपने से दूर जाने की स्थिति आ सकती है। कोई मुआवजा मिल सकता है। किसी पार्टी में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सगे-संबंधियों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।
करें ये काम: हर रोज सुबह धरती माता को प्रणाम करें।
न करें ये काम: मन में बात न रखें।

कन्या: यह वीक आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। किसी से वाद-विवाद या बहस बाजी में हर नए काम के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करने के बाद ही कोई नई डील साइन करें अन्यथा कानूनी बंधन में फंस सकते हैं।
करें ये काम: बैलेंस्ड डाइट लें।
न करें ये काम: झूठ न बोलें।

तुला: घर में किसी की शादी की बातचीत चल सकती है।  ऑफिस में भी टीम वर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल रह सकते हैं। अपनी मनमर्जी करने से बचें, माता-पिता की राय भी सुन लें, क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम आ जाए।
करें ये काम: किसी अपरिचित पर भरोसा न करें।
न करें ये काम: जल्दबाजी में लिया गया फैसला लाइफ में प्रॉब्लम को बढ़ाएगा।

वृश्चिक: ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्यार के मामले में समय अच्छा है। अपने लवर को किसी भी बात के लिए जबरदस्ती राजी न करें।
करें ये काम: प्यासे को पानी पिलाएं।
न करें ये काम: टेंशन न लें।

धनु: यह हफ्ता आपके लिए उपलब्धियों भरा रह सकता है। आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके मिल सकते हैं। मौकों को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी ड्यूटी बनती है। यह भी सोच लीजिए की ऐसे मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। 
करें ये काम: छोटे बच्चों को मिठाई बांटें।
न करें ये काम: किसी भी काम को सोच-समझ कर करें।

मकर: यह सप्ताह आपके लिए कन्फ्यूजिंग रह सकता है। दिन के पहले हिस्से में किसी मित्र की मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दे सकते हैं। 
करें ये काम: सोए हुए को जगाए नहीं।
न करें ये काम: खाने-पीने पर ध्यान दें।

कुंभ: यह हफ्ता आपके लिए प्रयोगात्मक रह सकता है। सप्ताह के पहले हिस्से में आपको थोड़ा-बहुत धन लाभ होने की संभावना है। दूसरे हिस्से में आप अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
करें ये काम: सरसों के तेल से बने भोजन का सेवन करें।
न करें ये काम: प्रॉमिस करके न तोड़ें।

मीन: यह हफ्ता आपके लिए रोमांचक रह सकता है। सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर एनर्जी रह सकती है। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है इसका लाभ उठाएं। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।
करें ये काम: घर में बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए निकालें।
न करें ये काम: मिले हुए मौकों को न ठुकराएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!