राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कृष्ण मोहन बने ट्रस्ट के नए महासचिव, बोले- हमारी छवि धूमिल हुई है, उसे ठीक करेंगे

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 07:13 PM

ram temple offerings controversy krishna mohan becomes the new general secretar

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खासी गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में हुए फैसले के बाद राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रेस कॉन्फेंस की। चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

नेशनल डेस्क: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खासी गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में हुए फैसले के बाद राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रेस कॉन्फेंस की। चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव बनाए गए कृष्ण मोहन ने कहा कि हमारी छवि धूमिल हुई है उसे ठीक करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि चढ़ावा जो चोरी हुआ है  हम सभी उससे आहत हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

 

आप को बता दें कि राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने राम मंदिर कथित चढावा चोरी मामले के तूल पकड़ने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। इस मामले की जांच के लिये गठित विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) की शुरुआती जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत सात स्थायी सदस्य शामिल हैं। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!