1.09 करोड़ रुपये का सोना जब्त; हवाई जहाज केटरिंग सेवा का कर्मचारी गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Nov, 2021 10:50 PM

pti telangana story

हैदराबाद, 29 नवंबर (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां हवाई जहाज केटरिंग सेवा के एक कर्मचारी के पास से तस्करी करके लाया गया एक करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त किया है। एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 29 नवंबर (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां हवाई जहाज केटरिंग सेवा के एक कर्मचारी के पास से तस्करी करके लाया गया एक करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त किया है। एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 27 नवंबर को विदेशी सोने की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक किलो वजन की दो सोने की छड़ें और 100 ग्राम वजन वाली दो पतली सोने की चादरें बरामद कीं, जिसकी कुल कीमत 1.09 करोड़ रुपये बताई जा सकती है।

आरोपी एक हवाई जहाज की कैटरिंग सेवा का कर्मचारी है और मध्य पूर्व से आने वाली उड़ानों में छुपाए गए ऐसे विदेशी सोने की तस्करी और हेराफेरी में शामिल था।

डीआरआई के अनुसार, विमान से भोजन की ट्रे उतारने या लोड करने के समय, आरोपी छुपा हुआ सोना प्राप्त कर लेता था और उसे अपने साथ ले जाता था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच कार्य प्रगति पर है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!