छोटे मगर घूमने के लिए बेस्ट है ये शहर (pics)

Edited By ,Updated: 24 Jun, 2016 04:02 PM

but in india it is best to visit the small city

घूमने-फिरने का शौक तो शायद हर किसी को होता है, लेकिन कुछ विदेश की सैर करके खुश हो जाते है तो किसी के लिए देश ...

घूमने-फिरने का शौक तो शायद हर किसी को होता है, लेकिन कुछ विदेश की सैर करके खुश हो जाते है तो किसी के लिए देश में घूमना ही बेस्ट है। हमारे देश में भी बहुत सी जगहें एेसी जो घूमने के लिए मशहूर है। यहां ऊंचे पहाड़ों से लेकर गहरी नदियांं, हसीन नजीरों से लेकर रोमेंटिक बीच देखने को मिलेगें।अाज हम अापको एेसे छोटे शहरों के बारे में बताएंगे जहां घूमकर अाप जन्नत का एहसास महसूस करेगें।
 
 
1. कालिमपोंग(पश्चिम बंगाल)
 
हिमालय की वादियों में 1250 मीटर की ऊंचाई पर बसा कालिमपॉन्ग, पश्चिम बंगाल का हिल स्टेशन है। इस छोटे से शहर की खूबसूरती यहा के फूलों की कैरियों में बसती हैं। इस जगह से अाप तीस्ता नदी का शानदार नजारा ले सकते हैं।
 
2. मंडावा(राजस्थान)
 
राजस्थान के झुंझुनू जिले में बसा एक छोटा सा शहर मंडावा, अपने भव्य महलों और हवेलियों के लिए मशहूर है। पुराने समय में सिल्क रूट पर पड़ने वाले इस शहर में रईस व्यापारी आकर रूका करते थे। मंडावा महल यहां का सबसे बड़ा आकर्षण हैं।
 
3. धनुषकोड़ी (तमिल नाडु)
 
बेंगलुरू से 620 किलोमीटर दूर बसा यह भूतिया शहर, धनुषकोड़ी, तमिल नाडु के पंबन द्वीप के दक्षिण पर बसा है। करीब 50 साल पहले, तूफान के चलते इस द्वीप पर सिर्फ खंडर ही बचा है। शांत वातावरण बंगाल की खाड़ी के मिलन का अद्भुत नजारा आपका मन मोह लेगा। 
 
4. लैंडूर(देहरादून)
 
शहर की भीड़भाड़ से दूर, लैंडूर वीकेंड के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पहाड़ों के घुमाव के बीच बसी इस जगह में आपको सुंदर देवदार और लाल फूल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा लैंडूर के बाजार बड़े आकर्षण है।
 
5. चिकमैंग्लुर(कर्नाटक)
 
यह शहर प्रकृति की गोद में हरे-भरे जंगलों और सुंदर पहाड़ों के नजारे अपने भीतर समेटे है। कॉफी के बड़े बगीचों से लेकर ट्रेकिंग तक, आप शांत और एडवेंचर दोनों का ही मजा ले सकते हैं। यहां के एक खासियत लोगों का काफी मिलनसार होना है।
 
6. खजियार(माचल प्रदेश)
 
हिमाचल के चंबा जिले में बसा छोटा सा शहर खजियार, भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। डलहाउजी से 22 किलोमीटर दूर बसे इस हिल स्टेशन की खूबसूरती यहां के जंगल और मैदानों में बसती है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो जॉर्बिंग का मजा जरूर लें।
 
7. ओर्छा(मध्य प्रदेश)
 
मध्य प्रदेश में बेटवा नदी के किनारे बसा ओर्छा शहर अपने 16वीं सदी के मंदिर और महलों के लिए मशहूर है। अगर आपको इतिहास के लिए दिलचस्पी रखते है तो ओर्छा आपके लिए बेस्ट है। यहां का राय प्रवीन महल, एक बहुत बड़ा और भव्य कलाकृति है।
 
8. ड्रास(जम्मू कश्मीर)
 
कार्गिल से 60 किलोमीटर बसा ड्रास, भारत का सबसे ठंडा रिहायशी इलाका है। यहां का तापमान शून्य से 45 डिग्री नीचे रहता है। यहा पर आपको एक चीज और समझ आएगी कि हमारे सैनिक क्या-क्या झेलते हैं। मुश्को घाटी, द्रौपदी कुंड और शालीमार गार्डन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
 
9. जुनागढ़(गुजरात)
 
गुजरात में इतिहास की धरोहर समेटे हुए जुनागढ़ धार्मिक एकता का प्रतीक है। हिन्दू मंदिर, मस्जिद और बौद्ध स्मारकों के कारण इस जगह को देखने का एक और कारण बनता है। इसके अलावा एशियाई शेरों का घर गिर नैश्नल पार्क यहां की खासियत है। प्रकृतिक खूबसूरती के लिए इस जगह को एक बार देखना बनता है।  
 
10. आनंदपुर साहिब(पंजाब)
 

अगर आपको सिख धर्म के बारे में जानना है, तो जरा एक बार यहां के विरासत-ए-खालसा म्युजियम जरूर हो कर आएं। आपको सिखों का पूरा इतिहास मिल जाएगा। इसके अलावा यहां, इस पवित्र नगरी में प्रकृतिक खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!