भारत की इन जगहों पर भी देख सकते हैं, स्वर्ग जैसे खूबसूरत नज़ारे (pics)

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2016 05:24 PM

india may also see these places the beautiful heaven view

भारत में भी बहुत सी एेसी जगह है जिनकी खूहसूरती देखकर अाप भी हैरान रह जाएगे। भारत में बहुत से खूबसूरत नजारों देखने को मिलते है। जैसे कि...

भारत में भी बहुत सी एेसी जगह है जिनकी खूहसूरती देखकर अाप भी हैरान रह जाएगे। भारत में बहुत से खूबसूरत नजारों देखने को मिलते है। जैसे कि कुल्लू, मनाली, नैनीताल, शिमला, देहरादून जैसे हिल स्टेशन अादि। पर इसके बिना बहुत से अौर हिलस्टेशन भी है जिनके बारे में अाप नही जानते। यह जगह देखने में स्वर्ग जैसी लगती है। आप यहां पर जाकर अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

- गावी (Gavi, Kerala)

गावी केरला के इडूक्की जिले में है। यहां पर जाने के लिए अापको फोरेस्ट डिपार्टमेंट से परमिशन की जरुरत पड़ती है। गावी जाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि ये पेरियार टाइगर रिजर्व का पार्ट है। 

 

- उनाकोटी (Unakoti)

उनाकोटी त्रिपुरा का एक खूबसूरत शहर है। यहां के खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगी। उनाकोटी के पहाड़ों पर की गई नक्काशी यहां के खूबसूरत नजारों में से एक है। 

 

- मेघामलाई (Megamlai)

मेघामलाई पहाड़ी, थेनी से 70 किमी. की दूरी पर पश्चिमी घाट पर स्थित है। यह स्‍थान समृद्ध जीवों और वनस्पतियों से घिरा है। यहां लगभग 100 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। ये खूबसूरत हिलस्टेशन तमिलनाडू की शान है। यहां पर चाय अौर इलायची के बागान बहुत है। 

 

- जोरहाट (Jorhat)

जोरहाट चाय के बागानों से भरा पड़ा होने के कारण बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यहां पर अापको नेशनल पार्क में घूमने पर बहुत ही सुकून मिलेगा।

 

- कल्पा (Kalpa, Himachal Pradesh)

कल्पा एक छोटा सा गांव है जो कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है।  हिन्दू एवं बौद्ध धार्मिक संस्कृतियों का मेल यहां देखा जा सकता है। कल्पा एक आकर्षक पहाड़ी स्थान है, जो अपनी ख़ूबसूरती से सभी को आकर्षित करता है। यहां आने का सबसे उपयुक्त समय गर्मी का है, जब यहां का तापमान सामान्य रहता है।

 

- हर की दून घाटी (Doon ghati)

उत्तरकाशी जिला मे यमुना की सहायक रुपिन व सूपिन नदियों के आस-पास फतेह पर्वत की गोद मे बसा क्षैत्र हर की दून कहलाता है।  अाजकल यह दून घाटी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। यहां का सारा मार्ग जितना मनोरम है, उतना ही कठिन भी है, पैदल ही तय करना पड़ता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!