इन 8 अजीबोगरीब होटल की खासियत जानकर आप भी होंगे हैरान(Pics)

Edited By ,Updated: 20 Jun, 2016 01:42 PM

world s amazing hotel

दुनिया भर में ऐसी बहुत सी जगह है जो अपने अनोखे थीम के कारण सबका ध्यान अपनी और खींचती हैं। कोई स्वीमिंग पुल अपनी अजीब बनावट के कारण मशहूर...

दुनिया भर में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो अपने अनोखे थीम के कारण सबका ध्यान अपनी और खींचती हैं। कोई स्वीमिंग पुल अपनी अजीब बनावट के कारण मशहूर है तो कोई सिनेमाघर बैड़,कुर्सी,कार या फिर पानी में लेटकर फिल्म देखने की सुविधा के कारण चर्चा में है लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहें है जो अपने अनोखे अंदाज और लग्जरी सुविधाओं के कारण लोगों की पसंद बने हुए हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में...
 
 
1. जिराफ मैनर, केन्या
 
केन्या के इस होटल में जिराफ देखना आम बात है। इस बिल्डिंग की ऊचांई जिराफ के कद जितनी ऊंची है। कई बार तो यह खाने के लिए रूम के अंदर तक आ जाते हैं, जहां उन्हें टूरिस्ट अपने हाथों से खिलाते हैं। खूब सारे पेड़ों और घने जंगलों का आनंद लेने के साथ ही पैदल चलते हुए यहां अनेक प्रकार के जानवर और पक्षियों को देखा जा सकता है। 
 
2. डॉग बार्क इन, इदाहो
 
जो लोग कुत्तों से प्यार करते हैं,उनके लिए यह होटल बहुत खास है। डॉग बार्क पार्क होटल में नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक हर चीज़ की शेप डॉगी स्टाइल में होती है। जो वाकई बहुत ही क्रिएटिव है। 
 
3. ट्री होटल, स्वीडन
 
स्वीडन के घने जंगलों के बीच बना है ट्री होटल। यह स्वीडन के नॉर्थ में हेराड्स शहर के पास है। चारों ओर से पेड़ों से घिरे इस होटस में 24 कमरे हैं जो इस होटल को बिना किसी पेड़ को काटे डिजाइन किए गए हैं। होटल के सभी कमरे जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर हैं। प्रत्येक कमरे का एक दिन का किराया तकरीबन 50 हजार रुपए है। लोग सर्दियों में यहां स्नो एडवेंचर का लुत्फ उठाने आते हैं,तो गर्मियों में हॉर्स राइडिंग और माउंटेन बाइकिंग का आनंद लिया जा सकता है। 
 
4.प्लेसियो डे साल, बोलिविया
 
बोलिविया का ये होटल अंदर से लेकर बाहर तक नमक से बनाया गया है। दीवारें, फ्लोर्स, सीलिंग, यहां तक कि टेबल, कुर्सी और बेड सभी नमक से बनाए गए हैं। यहां स्पा की भी बहुत ही बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है।
 
5.जंबो स्टे, स्वीडन
 
अगर आप जंबो जेट में बैठने और सोने का मजा लेना चाहते हैं तो स्वीडन का ये होटल बेस्ट रहेगा। 79 बेड और लग्जरी सुइट के साथ ही एयरपोर्ट का पूरा मजा इस जेट के अंदर बैठकर लिया जा सकता है। होटल को बनाने के पीछे वजह लोगों को जेट के फर्स्ट क्लास का मजा दिलाना है। C1976 रियल जंबो जेट को ही होटल में बदल गया है।
 
6. द हॉबिट मोटल, न्यूजीलैंड
 
न्यूजीलैंड का ये होटल भी बड़ा ही अजीबोगरीब है। पॉलिस्ट्रीन ब्लॉक्स से बने होटल के कमरे सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे रहते हैं। इस होटल के पास में ही वेटोमो केव्स हैं, जो घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। इसके अलावा, राफ्टिंग करके भी न्यूजीलैंड के खूबसूरत नजारों का लुत्फ लिया जा सकता है।
 
7.V8 होटल, जर्मनी
 
लग्जरी कारों के शौकीन लोगों के लिए यह बैस्ट अॉपशन है।जर्मनी के स्टटगार्ट अॉटो म्यूजियम में बने इस 4 स्टार होटल में कुल 34 रूम हैं। जहां आप मर्सडीज, मोरिस मिनोर, कैडिलेक और वौक्सवेगन जैसी रॉयल गाड़ियों में आराम करने का लुत्फ उठा सकते हैं।इस होटल में पुरानी विंटेज कारों को भी शीशे के ग्लास में रखा गया है।19 डबल रूम, टावर सुइट और 10 थीम्स को ध्यान में रखकर बनाए गए कमरे भी इस होटल की शान हैं।
 
 
8. कैकस्लाउटनेन आर्कटिक रिजॉर्ट
 
फिनलैंड के इस होटल में इग्लू के आकार वाले कमरों से बाहर की लाइट का अनोखा नजारा देखा जा सकता है। इसकी वजह है कि ये इग्लू ग्लास के बने हैं। सर्दियों में यहां बर्फ से कई प्रकार के बिल्डिंग्स खुद-ब-खुद बन जाती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा स्नो रेस्टोरेंट यहां आकर्षण का खास केंद्र है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!