पाक की एक गोली का जवाब दस से देंगे : राजनाथ सिंह

Edited By ,Updated: 30 Aug, 2015 07:03 PM

article

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज फिर पाकिस्तान को सीमा पार से घुसपैठ रोकने तथा संघर्ष विराम...

महराजगंज : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज फिर पाकिस्तान को सीमा पार से घुसपैठ रोकने तथा संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब इसे सहन नहीं करेगा। भारत नेपाल सीमा पर महराजगंज के चिरहुआ में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद सिंह ने कहा कि सीमा पार से गोली चलने के बाद अब भारतीय जवान सफेद झंडा नहीं दिखाएंगे बल्कि एक के बदले दस गोलियां चलाएंगे। 
 
उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि पाकिस्तान सीमा पार से चल रहे आतंकवाद पर बात करें लेकिन पडोसी देश सीमा पर तनाव बढाकर इससे लगातार बचता दिखाई दे रहा है। सीमा पर भारतीय जवानों की ओर से पहली गोली कभी नहीं चली है क्योंकि देश पडोसी मुल्कों के साथ शांति से रहना चाहता है लेकिन भारतीय जवान एक गोली का जवाब दस गोली से देने में सक्षम हैं। 
 
 राजनाथ ने कहा कि भारतीय जवान अपनी सीमा की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। भारत नेपाल की खुली सीमा पर भी एसएसबी के जवान मुस्तैदी से नजर रख रहे हैं। यही कारण है कि इस खुली सीमा से आतंकवादियों की आवाजाही कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सुरक्षा सलाहकार स्तर पर ही बात होगी और यह भी तय है कि बातचीत आतंकवाद पर ही होगी।  
 
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि नेपाल में चल रहा मधेशी आन्दोलन उस देश का आंतरिक मामला है और इससे भारत के साथ उसके रिश्ते में कोई फर्क नहीं आएगा । यह और बात है कि ङ्क्षहसा किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपाल में ङ्क्षहसक आन्दोलन चला रहे लोगों को सरकार के साथ सीधे बात कर अपनी मांगे रखनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!