Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Mar, 2026 06:00 PM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाकिया अंदाज में स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह मस्ती खतरनाक हादसे में बदल...
नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाकिया अंदाज में स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह मस्ती खतरनाक हादसे में बदल जाती है।
दोस्तों के बीच चल रही थी मस्ती
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के हॉल में कुछ दोस्त बैठकर बातचीत कर रहे होते हैं। माहौल बिल्कुल हल्का-फुल्का और मजेदार होता है। इसी दौरान एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां आता है और सबके सामने कुछ अलग अंदाज में स्टंट करने की कोशिश करता है।
उल्टा स्टंट करने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन
युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाने के बजाय उसे उल्टा करके कंधे पर बैठाने का प्रयास करता है। जैसे ही वह उसे ऊपर उठाता है, उसका संतुलन अचानक बिगड़ जाता है। कुछ ही सेकंड में वह नियंत्रण खो देता है और दोनों आगे की तरफ गिर पड़ते हैं।
गिरते ही युवक की गर्दन पर पड़ा पूरा भार
वीडियो में दिखता है कि गिरने के दौरान लड़की का पूरा वजन युवक की गर्दन और ऊपरी पीठ पर आ जाता है। हादसा इतना तेज होता है कि युवक तुरंत जमीन पर गिरकर वहीं ठहर जाता है। पहले तो वहां मौजूद लोग इसे मामूली गिरावट समझते हैं, लेकिन युवक की हालत देखकर माहौल अचानक गंभीर हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पर आ रहे ढेरों रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं, तो कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं।