Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Apr, 2026 02:07 PM

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और 'सैयारा' फिल्म की फेम अनीत पद्दा इस समय गहरे शोक में हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने दादाजी के निधन की दिल छू लेने वाली जानकारी साझा की है। उन्हें एक भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अनीत ने अपने दादाजी का हाथ थामे हुए...
Aneet Padda Grandfather Demise : बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और 'सैयारा' फिल्म की फेम अनीत पद्दा इस समय गहरे शोक में हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने दादाजी के निधन की दिल छू लेने वाली जानकारी साझा की है। उन्हें एक भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अनीत ने अपने दादाजी का हाथ थामे हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की जिसने प्रशंसकों की आंखों को नम कर दिया है। 'सैयारा' की अभिनेत्री ने अपने दादाजी का हाथ पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर अपलोड की, जिसके साथ उन्होंने अपने रिश्ते को बयां करते हुए एक बेहद निजी संदेश भी लिखा। इस संदेश में अनीत ने लिखा और कहा कि, आप मेरा इकलौता प्यार थे।
उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम... आप दूर जा रहे थे लेकिन आप माखन को नहीं भूले। आपने प्रेम को थामे रखा, भले ही आप यादों को थामे नहीं रख सके।" उन्होंने आगे अपने जीवन में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा-"मैं दोनों को थामे रखूंगी। मैं हमारे साथ बिताए सभी वर्षों को संजो कर रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुलों को याद रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी।

मैं आपकी दयालुता और आपके प्रकाश को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियों को याद रखूंगी और उन्हें दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपके प्रेम को थामे रखूंगी, आपने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्रेम सिखाया। मैं आपको थामे रखूंगी।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "आज मैंने आकाश में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप कहां गए हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं... दादाजी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा, समय की सीमाओं से परे।"

सैयारा की स्टार बनने तक का सफर
अनीत पद्दा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने एक किशोर मॉडल के रूप में करियर शुरू किया और 'सलाम वेंकी' में एक छोटी भूमिका निभाई। अमेज़न प्राइम की सीरीज़ 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' और टीवी शो 'युवा सपनों का सफर' से उन्हें नोटिस किया गया। साल 2025 में मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई थी। फिलहाल अनीत के पास भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आने वाली हैं।