Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Apr, 2026 07:09 AM

Aaj Ka Good Luck 29th April 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 29 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा की चाल और ग्रहों के प्रभाव से आज कुछ लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है, तो कुछ को सतर्क रहने की...
Aaj Ka Good Luck 29th April 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 29 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा की चाल और ग्रहों के प्रभाव से आज कुछ लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और प्रभावी उपाय।
आज का दिन विशेष रूप से मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इन राशियों को अपने कार्यों में सफलता और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बाकी राशियों को भी छोटे-छोटे उपाय करके अपने दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।
मेष राशि (Aries) स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की नौकरी के लिए नया प्रस्ताव मिल सकता हैं। अपने कार्य पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी।
गुडलक: करियर में नई शुरुआत के योग।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।
वृषभ राशि (Taurus) कारोबारी सफलता मिलेगी। टकराव की बजाय समझौता करके चलें। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
गुडलक: धन लाभ और निवेश में फायदा
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और सफेद वस्त्र पहनें।
मिथुन राशि (Gemini) मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अध्ययन पर ध्यान दें।
गुडलक: रिश्तों में सुधार और नई दोस्ती।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
कर्क राशि (Cancer) सितारे ये इशारा कर रहे हैं की छोटी-सी बात पर मित्र नाराज हो सकते हैं। लाइफ को बैंलेंस करके चलने की जरुरत है।
गुडलक: पारिवारिक सुख और शांति
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और चांदी का छोटा टुकड़ा अपने पास रखें।
सिंह राशि (Leo) लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।
गुडलक: मान-सम्मान और पदोन्नति।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo) प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की समय पर कार्य पूरा करने के चक्कर में सेहत बिगाड़ लेंगे, सतर्क रहें। संतुलित आहार लें।
गुडलक: कार्य में सफलता और स्थिरता।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें और हरे वस्त्र धारण करें।
तुला राशि (Libra) आप जिनसे मिलने जा रहे हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। अटका धन मिल सकता हैं। वाद-विवाद खत्म होंगे, नए रिश्ते का आरंभ होगा।
गुडलक: कानूनी मामलों में सफलता।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और गरीबों को काले तिल दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) ग्रहों की चाल ये बता रही है की मन में जो बात हैं उसे कह दें, संदेह दूर होगा। पुराने मित्र मिलेंगे। परिश्रम से अधिक लाभ होगा।
गुडलक: रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल फल दान करें।
धनु राशि (Sagittarius) ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे, सावधान रहें। सोच-विचार करके कोई भी निर्णय लें।
गुडलक: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गुरु को हल्दी अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn) बड़ों से खूब प्रेम मिलेगा। निजी मामले सुलझेंगे, जिसके मनचाहे परिणाम पाकर लाइफ में बड़ा बदलाव आएगा।
गुडलक: मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं और काले कपड़े दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius) समय ये संकेत दे रहा है की बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोलना पड़ सकता है।
गुडलक: नई योजनाओं में सफलता।
उपाय: जरूरतमंदों को पानी पिलाएं और नीले वस्त्र पहनें।
मीन राशि (Pisces) जल्दबाजी में जरूरी कार्य न भूलें। आज होने वाला काम कल पर पड़ सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
गुडलक: मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं।