ट्रंप का बड़ा दावाः पतन की कगार पर ईरान अब झुकने को मजबूर, होर्मुज खोलने को भी तैयार

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 07:28 PM

trump claims iran in a state of collapse wants hormuz open

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान पतन “collapse” की स्थिति में है और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग कर रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब युद्ध, नाकाबंदी और तेल संकट ने वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।

International Desk: वॉशिंगटन से एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान इस समय “ collapse” यानी गंभीर संकट की स्थिति में है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को संकेत दिया है कि वह जल्द से जल्द Hormuz को खोलना चाहता है।यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कड़ी समुद्री नाकाबंदी कर रखी है, जिससे ईरान के तेल निर्यात पर भारी असर पड़ा है। यही कारण है कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त दबाव बन गया है।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान अपनी “लीडरशिप स्थिति” को संभालने की कोशिश कर रहा है और जल्द समाधान चाहता है।

PunjabKesari


उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि ईरान अपनी आंतरिक स्थिति को संभाल सकता है, लेकिन इसके लिए उसे होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना जरूरी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग माना जाता है, जहां से लगभग 20% वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। अगर यह मार्ग बंद रहता है, तो न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। यही वजह है कि इस इलाके में जारी तनाव से तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस दावे की अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के बयान कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!