चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव तैयारियों का जायजा लेने कोलकाता पहुंची

Edited By Updated: 20 Jan, 2021 09:23 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 20 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ बुधवार की शाम यहां पहुंची।

कोलकाता, 20 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ बुधवार की शाम यहां पहुंची।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में अधिकारी असम से यहां पहुंचे। अरोड़ा के साथ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार भी थे।

वे बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरीज आफताब और अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानवंत सिंह से मुलाकात करेंगे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के केंद्र और राज्य नियामक एजेंसियों के अधिकारियों से मिलने से पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने का समय भी निर्धारित है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों से आग्रह करेगी।

राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारी संभागीय आयुक्तों, जिला चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

वे मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय, गृह सचिव एचके द्विवेदी, डीजीपी वीरेंद्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!