फुर्सत के पलों में जरूर बनाएं काबुली पुलाव

Edited By Sonia Goswami,Updated: 16 Jul, 2018 03:58 PM

हर संडे काबुली चना और चावल ही क्यों बनाना? इस बार क्यों ना कुछ नया ट्राय किया जाए। तो आराम से इस संडे की छुट्टी में फुरसत से बनाइए काबुली पुलाव। ये खाने में बहुत टेस्टी है।

हर संडे काबुली चना और चावल ही क्यों बनाना? इस बार क्यों ना कुछ नया ट्राय किया जाए। तो आराम से इस संडे की छुट्टी में फुरसत से बनाइए काबुली पुलाव। ये खाने में बहुत टेस्टी है।  
 
काबुली पुलाव को काबुली बिरयानी या फिर चना दाल बिरयानी भी कहते हैं। यह हैदराबाद की रेसिपी है जिसे लोग  काफी चाव से खाते हैं। इसमें कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है जिस कारण ये काफी हेल्दी मानी जाती है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन डिश है। अगर आपके लिए कुकिंग एक थैरेपी की तरह है तो इसे घर पर शौक से पूरा टाइम लेकर बनाइए। अगर आप नॉनवेज हैं तो मटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
तेल - 110 मिलीलीटर
लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
प्याज - 120 ग्राम
मटन - 500 ग्राम
पानी - 1 लीटर
नमक - 2 1/2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
मटन सूप - 440 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/2 चम्मच
तेल - 45 मिलीलीटर
प्याज - 120 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
गाजर - 100 ग्राम
चीनी - 2 चम्मच
काला किशमिश - 50 ग्राम
उबले चावल - 600 ग्राम
मटन सूप
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच

तैयारी
1. एक बर्तन में 110 मिलीलीटर तेल गरम करें, 2 चम्मच लहसुन पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
2. पारदर्शी होने तक 120 ग्राम प्याज भूनें।
3. फिर  500 ग्राम मटन डालकर कम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
4. अब 1 लीटर पानी डालें।
5. 2 1/2 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें।
6. कम आंच पर 7 से 10 मिनट के लिए कुक करें।
7. इससे मटन निकाल सूप को कटोरे में डाल एक तरफ रखें।
8. एक और बर्तन लें और उसमें 2 चम्मच चीनी डालकर मिलाएं।
9.  440 मिलीलीटर मटन सूप डालें।
10. फिर 1/2 चम्मच गर्म मसाला तथा 1/2 चम्मच इलायची पाऊडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें।
11. एक अन्य बर्तन में 45 मिलीलीटर तेल गरम करें, पारदर्शी होने तक 120 ग्राम प्याज भूनें।
12. अब इसमें पका हुआ मटन डालकर कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें और अलग रखें।
13. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 100 ग्राम गाजर डालकर 2 -3 मिनट के लिए पकाएं।
14. फिर 2 चम्मच चीनी डालें।
15. अब 50 ग्राम काले किशमिश डालकर 3-5 मिनट के लिए कुक करें और एक तरफ रखें।
16. भारी  कड़ाही में 600 ग्राम उबले हुए चावल डालकर समान रूप में फैलाएं। उस पर मटन सूप डालें।
17. 1 चम्मच इलायची पाऊडर डालकर 1/2 चम्मच गर्म मसाला छिड़के।
18. पके हुए मटन और गाजर मिश्रण को इसके ऊपर डालें।
19. कड़ाही को एल्यूमीनियम पन्नी के साथ कवर करें और ढक दें। 10 - 15 मिनट के लिए कुक कम आंच पर पड़ा रहने दें और गैस बंद कर दें।
20. तैयार गाजर और मूंगफली के साथ गार्निश करें और गर्मा-गर्म परोसें।
 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!