यह विधि जानकार आप भी बना सकेंगे स्वादिष्ट स्मोक्ड डक ब्रेस्ट

Edited By Updated: 30 Dec, 2022 04:56 PM

जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए आपकी बॉडी को प्रोटीन की जरूरत होती है और यदि आप सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते  हैं तो इस से आप स्वस्थ रह सकते हैं। चिकन में ख़ास तौर तौर पर प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है

जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए आपकी बॉडी को प्रोटीन की जरूरत होती है और यदि आप सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते  हैं तो इस से आप स्वस्थ रह सकते हैं। चिकन में ख़ास तौर तौर पर प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हम यहाँ आपको स्मोक्ड डक ब्रेस्ट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिस से न सिर्फ आप को बेहतरीन स्वाद का अनुभव होगा बल्कि आपको बॉडी को अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगा। यदि आप यह विधि सीख लेते हैं तो आप घर पर ही बाजार जैसा स्मोक्ड डक ब्रेस्ट बना सकेंगे।

सामग्री
मक्खन - 50 ग्राम 
लहसुन - 2 बड़े चम्मच 
पैप्रिका - 1/2 छोटा चम्मच 
नमक - 1/2 छोटा चम्मच 
इटालियन सीज़निंग - 1 छोटा चम्मच 
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
टर्की ब्रेस्ट - 2 किलोग्राम
नींबू - 1 बड़ा चम्मच 

बनाने की विधि 
1. एक कटोरे में 50 ग्राम मक्खन, 2 बड़े चम्मच लहसुन, 1/2 छोटा चम्मच पैप्रिका, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच इटालियन सीज़निंग, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
2.  एक बोर्ड के उपर 2 किलोग्राम टर्की ब्रेस्ट रखें और इसकी दोनों तरफ ब्रश की मदद से तैयार मक्खन का मिश्रण लगाएं।
3. इसे एक बेकिंग ट्रे में रखें।
4. ओवन को 400°F/200°C पर गर्म करें। इसे 1 घंटे के लिए बेक करें।
5. बेक करने के बाद इसे ओवन में निकालें और इसे एक बोर्ड पर रखें। इसे टुकड़ों में काटें।
6. इसके उपर नींबू निचोड़ें। 
7. परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!