बोतल बंद पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, 93% सैंपल हुए फेल

Edited By Updated: 16 Mar, 2018 11:44 AM

be careful to drink bottled water 93 samples fail

सफर के दौरान अगर आप भी बोतल बंद पानी साथ लेकर चलते हैं तो यह खबर आपको हैरान करने वाली है। भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में साफ पानी के नाम पर बेचे जा रहे बोतल बंद पानी में माइक्रोप्लास्टिक के कण पाए गए हैं। अमेरिका की एक संस्था ने रिपोर्ट में यह...

नई दिल्लीः सफर के दौरान अगर आप भी बोतल बंद पानी साथ लेकर चलते हैं तो यह खबर आपको हैरान करने वाली है। भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में साफ पानी के नाम पर बेचे जा रहे बोतल बंद पानी में माइक्रोप्लास्टिक के कण पाए गए हैं। अमेरिका की एक संस्था ने रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।

शरीर के लिए हानिकारक
शोध में पाया गया कि लगभग 93 फीसदी बोतल बंद पानी में प्लास्टिक के कण हैं।  प्लास्टिक के जो अवशेष पाए गए हैं, उनमें पॉलीप्रोपाइलीन, नायलॉन और पॉलीइथाईलीन टेरेपथालेट शामिल हैं। इन सबका इस्तेमाल बोतल के ढक्कन बनाने में होता है। शोधकर्ता का मानना है कि पानी में ज्यादातर प्लास्टिक पानी को बोतल में भरते समय आता है। यह बोतल और उसके ढक्कन से आ सकता है जो शरीर के बहुत ही हानिकारक हैं।

5 महाद्वीपों से लिए गए नमूने
शोध में बताया गया कि जो व्यक्ति एक दिन में एक लीटर बोतल बंद पानी पीता है वह प्रतिवर्ष प्लास्टिक के दस हजार तक सूक्ष्म कण ग्रहण करता है। जिन ग्लोबल ब्रैंड्स के सैंपल लिए गए उनमें एक्वाफिना, और बिसलरी भी शामिल हैं। पांच महाद्वीपों में भारत, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, केन्या, लेबनान, मेक्सिको, थाईलैंड और अमेरिका से 19 स्थानों से नमूने एकत्र किए गए। बोतल बंद पानी में प्लास्टिक के अदृश्य कणों को देखने के लिए शोध दल ने विशेष डाई और नीली रोशनी का उपयोग किया। शोध के दौरान 100 माइक्रोंस और 6.5 माइक्रोंस के आकार के दूषित कणों की पहचान हुई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!