आधार यूजर्स के लिए जरूरी खबर, आज शाम से बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, जानें टाइमिंग

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 04:29 PM

important news for aadhaar users online services will be down due to maintenanc

आधार उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आधार ने 24 जुलाई को भेजे एक नोटिफिकेशन में बताया कि सिस्टम मेंटेनेंस के चलते आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं 25 जुलाई को शाम 7 बजे से रविवार(25 जुलाई) सुबह 9 बजे तक अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं...

बिजनेस डेस्कः आधार उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आधार ने 24 जुलाई को भेजे एक नोटिफिकेशन में बताया कि सिस्टम मेंटेनेंस के चलते आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं 25 जुलाई को शाम 7 बजे से रविवार(25 जुलाई) सुबह 9 बजे तक अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान आधार वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर कोई भी ऑनलाइन सेवा इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी।

सेवाएं बंद रहने के दौरान आधार डाउनलोड, आधार शेयर करना, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, मोबाइल नंबर, ईमेल और पते में बदलाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा ऑफलाइन e-KYC डाउनलोड, आधार केंद्र की खोज और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसी सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

आधार मोबाइल ऐप के जरिए एक ही स्थान पर परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों के आधार प्रोफाइल जोड़कर उनका प्रबंधन किया जा सकता है। वहीं, वेबसाइट के माध्यम से पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का भी लाभ मिलता है, लेकिन मेंटेनेंस अवधि के दौरान ये सुविधाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

जिन लोगों को आधार से जुड़ा कोई जरूरी ऑनलाइन काम करना है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले या सेवाएं दोबारा बहाल होने के बाद ही अपना काम पूरा करें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!