Bank holidays This Week: त्योहार और वीकेंड के चलते इस सप्ताह 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 06:30 PM

banks to remain closed for 3 days between august 4 and 9

Bank holidays This Week: इस सप्ताह अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 4 अगस्त से 9 अगस्त तक देश के कई राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों और वीकेंड...

Bank holidays This Week: इस सप्ताह अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 4 अगस्त से 9 अगस्त तक देश के कई राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों और वीकेंड ऑफ के चलते बैंक कुल 3 दिन तक बंद रह सकते हैं।

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 4 अगस्त, मंगलवार (केर पूजा): त्रिपुरा (अगरतला) के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अगस्त, दूसरा शनिवारः पूरे देश में दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
  • सिक्किम में टेंडोंग लो रम फात पर्व के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 अगस्त, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

अगस्त महीने में आगे कब-कब रहेंगी छुट्टियां?

  • 13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस के अवसर पर केवल मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।
  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर त्रिपुरा में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 25 अगस्त (मंगलवार): केरल और आंध्र प्रदेश में ओणम और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
     

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!