आईओसीः मुनाफा 4.9 गुना बढ़ा, आय 8.6% बढ़ी

Edited By ,Updated: 29 Aug, 2016 02:44 PM

ioc dollar

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.ओ.सी. का मुनाफा 4.9 गुना बढ़कर 8269 करोड़ रुपए हो गया है।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.ओ.सी. का मुनाफा 4.9 गुना बढ़कर 8269 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आई.ओ.सी. का मुनाफा 1685.3 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.ओ.सी. की आय 8.6 फीसदी बढ़कर 1,07,200.7 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईओसी की आय 98,704.7 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.ओ.सी. का एबिटडा 4749.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 13683.6 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.ओ.सी. का एबिटडा मार्जिन 4.8 फीसदी से बढ़कर 12.8 फीसदी रहा है।

 

साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में आई.ओ.सी. का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 10.77 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 9.98 डॉलर प्रति बैरल रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आई.ओ.सी. की अन्य आय 721.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 470.3 करोड़ रुपए रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.ओ.सी. की ब्याज लागत 1085 करोड़ रुपए से घटकर 680 करोड़ रुपए रही है।

 

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आई.ओ.सी. की घरेलू बिक्री 20.46 एम.एम.टी. से घटकर 20.14 एम.एम.टी. रही है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आई.ओ.सी. का रिफाइनरी उत्पादन 15.02 एम.एम.टी. से बढ़कर 16.10 एम.एम.टी. रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आई.ओ.सी. का पाइपलाईन उत्पादन 20.40 एम.एम.टी. से बढ़कर 21.44 एम.एम.टी. रहा है।

 

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.ओ.सी. की इन्वेंटरी आय 5256.9 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आई.ओ.सी. को 4755.9 करोड़ रुपए का इन्वेंटरी घाटा हुआ था। आई.ओ.सी. के बोर्ड ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एेलान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!