Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 12:56 PM
केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उनका विभाग संसद में वेतन संहिता पर विधेयक...
कोलकाता: केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उनका विभाग संसद में वेतन संहिता पर विधेयक संसद के आसन्न मानसून सत्र में पेश करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले, श्रम मंत्रालय ने वेतन पर श्रम संहिता के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगी थी। इसे श्रम सुधार की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।
न्यूनतम वेतन सुनिश्चित होगा
ई.एस.आई.सी. के क्षेत्रीय कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा, अगर नया विधेयक संसद में पारित होता है और कानून बनता है तो इससे कारोबार करना आसान होगा। साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित हो सकेगा। वेतन संहिता पर विधेयक को श्रम पर गठित वित्त मंत्री अरुण जेतली की अध्यक्षता वाली अंतर-मंत्रालयी समिति पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इस विधेयक के अमल में आने से सभी उद्योग और कर्मचारियों के लिये सार्वभौमिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित होगा।