सेवा क्षेत्र का PMI मार्च में लगातार दूसरे महीने बढ़ा

Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 12:59 PM

service sector pmi increased for the second consecutive month of march

देश के सेवा क्षेत्र में मार्च में लगातार दूसरे महीने वृद्धि दर्ज की गई।

नई दिल्ली: देश के सेवा क्षेत्र में मार्च में लगातार दूसरे महीने वृद्धि दर्ज की गई। अर्थव्यवस्था में गतिविधियां बढ़ने और नए आर्डर मिलने के साथ साथ मुद्रास्फीति दबाव कम रहने से यह वृद्धि दर्ज की गई। एक मासिक सर्वेक्षण में यह परिणाम जारी किया गया है। इससे पहले पी.एम.आई. के विनिर्माण क्षेत्र के सूचकांक में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

मार्च में सूचकांक 51.5 अंक
निक्केई इंडिया सर्विसिज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पी.एम.आई) के मुताबिक सेवा क्षेत्र का सूचकांक मार्च में 51.5 अंक हो गया। फरवरी में यह 50.3 अंक रहा था। पी.एम.आई. मासिक आधार पर सेवा क्षेत्र की गतिविधियों का आकलन करता है। सेवा क्षेत्र की गतिविधियों को मापने वाला यह सूचकांक लगातार दूसरे माह 50 के स्तर से उपर रहा। सूचकांक 50 से उपर रहना क्षेत्र में वृद्धि को दर्शाता है जबकि इससे नीचे रहने पर गिरावट का पता चलता है।

कच्चे माल की लागत बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद तीन महीने गिरावट में रहने के बाद भारतीय सेवा क्षेत्र फरवरी में वृद्धि की राह पर लौट आया। कारोबारी स्थितियों में सुधार आने से रोजगार सृजन में भी सुधार हुआ है जबकि भविष्य को लेकर कारोबारी परिदृश्य के बारे में विश्वास भी चार माह के उच्चस्तर पर पहुंचा है। इस बीच, मौसमी आधार पर समायोजित निक्केई इंडिया कंपोजिट पी.एम.आई. उत्पादन सूचकांक - जो कि विनिर्माण के साथ साथ सेवा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखता है, मार्च में बढ़कर 52.3 अंक हो गया। एक महीना पहले फरवरी में यह 50.7 अंक पर रहा था। इस लिहाज से यह देशभर में निजी क्षेत्र में गतिविधियों में त्वरित गति से सुधार की तरफ इशारा करता है। सेवा कंपनियों का कहना है कि आने वाले 12 माह के दौरान गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है। कीमतों के मोर्चे पर कहा गया है कि मार्च में हालांकि, कच्चे माल की लागत बढ़ी है और कुछ सेवा कंपनियों ने अपने बिक्री मूल्य बढ़ाए हैं, लेकिन कुल मिलाकर मुद्रास्फीति का दबाव कमजोर रहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!