Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 05:47 PM
रफ्तार के शौकीनों के लिए खास खबर है। टाटामोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंडरोवर अब तक की सबसे दमदार कार पेश करने जा रही है।
नई दिल्लीः रफ्तार के शौकीनों के लिए खास खबर है। टाटामोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंडरोवर अब तक की सबसे दमदार कार पेश करने जा रही है। कंपनी फिलहाल इसके विकास पर काम कर रही है, कंपनी ने इस नई कार को XE SV प्रोजेक्ट 8 नाम दिया है। कंपनी का मानना है कि यह अब तक की सबसे पावरफुल जगुआर है, जो कि रेसिंग ट्रैक से लेकर आम सड़कों पर धमाल मचा सकती है। कंपनी यह कार 28 जून को दुनिया के सामने पेश करेगी।
ऑनलाइन ऑटो मैगजीन कारदेखो डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक जगुआर की इस नई पावरफुल कार एक्सई एसवी प्रोजेक्ट 8 को जगुआर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन (एसवीओ) टीम ने डिजायन किया है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि दुनियाभर में इसकी केवल 300 यूनिट ही बेची जाएंगी। इससे पहले जगुआर 2014 में अपनी एफ-टाइप प्रोजेक्ट 7 को भी लिमिटेड एडिशन के साथ उतार चुकी है। तब इसकी कुल 250 यूनिट बेची गई थीं।