नहर में कार गिरने से 6 बहे, परिजनों को संदेह, जान-बूझकर गिराई कार

Edited By ,Updated: 09 Feb, 2016 02:15 AM

car falls into sirhind canal 6 people flow

माछीवाड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर सुबह एक ऑल्टो कार नहर में जा गिरी। इसमें सवार 7 लोगों में से 6 पानी में बह गए। इनमें 3 महिलाएं व 3 बच्चे हैं। मौके पर लोगों ने कार चालक दलवीर सिंह को बचा लिया।

 श्री माछीवाड़ा साहिब, (टक्कर): माछीवाड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर सुबह एक ऑल्टो कार नहर में जा गिरी। इसमें सवार 7 लोगों में से 6 पानी में बह गए। इनमें 3 महिलाएं व 3 बच्चे हैं। मौके पर लोगों ने कार चालक दलवीर सिंह को बचा लिया। 

अस्पताल में उपचाराधीन दलवीर सिंह ने बताया कि वह अम्बाला के गांव शाहपुर का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के मामा की लड़की के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नवांशहर जिले के गांव रतनाणा में आए थे। आज सुबह अपनी ऑल्टो कार में पत्नी गुरप्रीत कौर, अपने एक वर्ष के लड़के कुशलवीर सिंह, साली राजविंद्र कौर निवासी कठुआ निकट शाहबाद, उसके डेढ़ वर्ष के लड़के कमलप्रीत सिंह, सालेहार मनप्रीत कौर निवासी गांव खुरदर निकट लाड़वा व उसके 8 वर्षीय बेटे मनकीरत को साथ लेकर वापस अम्बाला जा रहा था। सरहिंद नहर के निकट गढ़ी पुल पर अचानक उसका गाड़ी पर नियंत्रण गड़बड़ा गया और कार नहर में जा गिरी। घटनास्थल पर राहगीरों के प्रयत्नों से दलबीर सिंह को बचा लिया गया। बाद में गोताखोरों की सहायता से नहर से कार को निकाला गया तो उसमें राजविंद्र कौर निवासी कठुआ का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरी महिला मनप्रीत कौर का शव गढ़ी पुल से करीब 12 किलोमीटर दूर दोराहा पुल से बरामद हुआ। कार में सवार 3 बच्चे और एक महिला कार का शीशा टूट जाने से पानी में बह गई। उनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही माछीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल दलवीर सिंह को सरकारी अस्पताल माछीवाड़ा में भर्ती करवाया। राजविंद्र कौर और मनप्रीत कौर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल व डी.एस.पी. जगविंद्र सिंह चीमा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की हर तरह से सहायता करने का विश्वास दिलाया।

परिजनों को संदेह

कार गिरने से 3 बच्चे और 3 महिलाएं डूब जाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पीड़ित परिवार के सदस्यों ने संदेह जताते हुए दलवीर सिंह पर जान-बूझकर कार नहर में गिराने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि कार दलवीर सिंह चला रहा था और वह हादसे में बच गया है। दलवीर सिंह के साढ़ू जगतार सिंह निवासी खुरदवन ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि दलवीर सिंह का अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ झगड़ा रहता था। यह मामला कई बार उसके सुसराल परिवार में भी पहुंचा। उसने आरोप लगाए कि दलवीर सिंह ने जान-बूझकर कार को नहर में गिरा दिया, जिसमें उसकी पत्नी मनप्रीत कौर व 8 वर्षीय लड़का मनकीरत सिंह भी मौजूद था। जगतार सिंह ने कहा कि गढ़ी पुल की मेन सड़क से नीचे पानी तक करीब 150 फुट का फासला है। अगर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था तो ब्रेक लगाकर यह हादसा रोका भी जा सकता था। उसने कहा कि आश्चर्य की बात है कि इस बड़े हादसे में बाकी 6 लोग पानी में डूब गए लेकिन दलवीर बच गया। दूसरी तरफ, लड़कियों के पिता गुरदेव सिंह इस घटना को हादसे के तौर पर देख रहे हैं और वह कानूनी कार्रवाई करवाने से गुरेज कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक परिवार में इस बात पर सहमति नहीं हो पाई थी कि दलवीर सिंह पर केस दर्ज करवाया जाए या इसे हादसा मानकर रफा-दफा कर दिया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!