UT गैस्ट हाऊस के 8 कमरों की रैनोवेशन पर खर्चे जाएंगे 1.7 करोड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 12:31 PM

guest house

फंड की कमी झेल रहा चंडीगढ़ प्रशासन शहर में देश भर से 26 राज्यपालों की विजिट के चलते सैक्टर-6 स्थित यू.टी. गैस्ट हाऊस के 8 कमरों की रैनोवेशन पर 1.7 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : फंड की कमी झेल रहा चंडीगढ़ प्रशासन शहर में देश भर से 26 राज्यपालों की विजिट के चलते सैक्टर-6 स्थित यू.टी. गैस्ट हाऊस के 8 कमरों की रैनोवेशन पर 1.7 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। 

 

मई के पहले सप्ताह में यू.टी. गैस्ट हाऊस में होने जा रही राज्यपालों की 49वीं कांफ्रैंस में वे हिस्सा लेने शहर आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांफ्रैंस में पहुंचेंगे। 

 

हालांकि कांफ्रैंस किस दिन होगी इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की है। प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट द्वारा फस्र्ट फ्लोर पर पांच कमरे और सैकेंड फ्लोर पर तीन कमरों की रैनोवेशन होनी है। प्रत्येक कमरे की रैनोवेशन पर 16 लाख रुपए के करीब खर्च होंगे। 

 

वित्तीय हालत खराब, फिर भी करवाई जा रही रैनोवेशन :
प्रशासन की वित्तिय हालत पहले ही खराब है उस पर रैनोवेशन करवाई जा रही है। वर्ष 2018-19 बजट के लिए प्रशासन को 4,084.83 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि प्रशासन ने 5481.14 करोड़  रुपए की मांग की थी। ऐसे प्रशासन को डिमांड की जगह कम बजट मिलने से 1,396.31 करोड़ का डिफरैंस हो गया है। प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि फंड की कमी से कई प्रोजैक्ट्स प्रभावित होंगे। 

 

इनमें प्रमुख रूप से चंडीगढ़ नगर निगम की ग्रांट, विभिन्न विभागों में कर्मचारियों का वेतन, मशीनरी एवं इक्विपमैंट्स और भूमि अधिग्रहण विभाग का काम शामिल है। इस संबंधी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के एक अधिकारी ने बताया कि गैस्ट हाऊस का निर्माण वर्ष 1972 में किया था, इसलिए वी.वी.आई.पी. विजिट के समय हमें गैस्ट हाऊस की रैनोवेशन करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आठ कमरों की वे पूरी तरह से रैनोवशन कर रहे हैं, इसलिए इस पर ज्यादा खर्च आ रहा है। 

 

फिजूलखर्ची से जनता के पैसे की हो रही बर्बादी :
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ये जनता के पैसे की बर्बादी है, क्योंकि वी.वी.आई.पी. विजिट सिर्फ दो दिन के लिए है। उन्होंने कहा कि 1.7 करोड़ रुपए रैनोवेशन के काम के लिए बहुत ज्यादा है। वहीं यू.टी. के इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के पास गवर्नमैंट हाऊसेज की रैनोवेशन के लिए पैसे नहीं हैं जो काफी समय से खस्ताहाल में हैं।

 

यहां तक कि प्रशासन द्वारा पंजाब, हरियाणा दोनों राजभवन के साथ लगती यू.टी. गैस्ट हाऊस की दीवार को भी हटा दिया जाएगा। देखा जाए तो कांफ्रैंस राष्ट्रपति भवन दिल्ली में होती है, लेकिन इस बार इसे चंडीगढ़ में शिफ्ट किया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंधी इच्छा जताई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!