इंडिगो का मानसून ऑफर, आज और कल मिलेगी किराए में भारी छूट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jun, 2017 07:46 AM

indigo  s monsoon offer  today and tomorrow  will get huge discounts on rent

विमानन कंपनी इंडिगो ने मानसून सीजन में यात्रियों के लिए स्पैशल ऑफर की घोषणा की है।

चंडीगढ़ (लल्लन): विमानन कंपनी इंडिगो ने मानसून सीजन में यात्रियों के लिए स्पैशल ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 13 से 14 जून के बीच टिकट बुक करवाने पर किराए में विशेष छूट दी जाएगी। टिकट बुक करवाने के बाद 1 जुलाई से 30 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं। विमानन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इंडिगो की 39 घरेलू फ्लाइट की टिकट बुकिंग में यह छूट रहेगी, जिसमें 5 लाख सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों को यह छूट पहले आएं, पहले पाएं के तहत प्रदान की जाएगी और यह टिकट नॉन-रिफंडेबल होंगे। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि समर स्पैशल सैल पर छूट देने बाद विमानन कंपनी ने एक और 2-दिवसीय मानसून स्पैशल ऑफर की घोषणा की है। कंपनी को गर्मियों की छुट्टियों के बाद भी मांग में वृद्धि की उम्मीद है। इसलिए हम विशेष किराए प्रदान  कर रहे हैं। 

 

चंडीगढ़ से जाने वाली फ्लाइट में छूट के बाद किराया

कहां से कहां तक                  किराया
चंडीगढ़ -बैंगलुरु                 3699
चंडीगढ़ -मुंबई                    3099
चंडीगढ़ -दिल्ली                  1799
चंडीगढ़-हैदराबाद                 3799
चंडीगढ़ -श्रीनगर                 1799


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!