युवक को महिला पुलिस से हुआ एकतरफा प्यार, प्रस्ताव ठुकराने पर उठाया यह खौफनाक कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 11:03 AM

love

सोहाना थाने में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम से एक युवक को एकतरफा प्यार हो गया।

मोहाली(राणा) : सोहाना थाने में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम से एक युवक को एकतरफा प्यार हो गया। जब महिला मुलाजिम ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल गया। जिसकी बाद में जी.एम.सी.एच.-32 में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मामले में 174 सी.आर.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक मृतक भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात था। वह मंगलवार शाम को मोहाली आया था। साथ ही सोहाना थाने में तैनात महिला पुलिस मुलाजिम से मिला। साथ ही उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। जब महिला पुलिस मुलाजिम ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने सोहाना थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथ ही वहां पर गिर गया। साथ ही जोर जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद थाना फेज-11 की पुलिस ने तुरंत उसे सैक्टर-32 स्थित जी.एम.सी.एच. में पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप महिला पुलिस मुलाजिम को शादी के लिए दबाव बना रहा था। जबकि महिला पुलिस मुलाजिम का कहना था कि मृतक ने कहीं से उसका नंबर हासिल कर लिया था। साथ ही उसे शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा था। जबकि उसकी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं थी। वहीं, पता चला है कि प्रदीप ने दो शादियां कर रखी है। थाना फेज-11 के एस.एच.ओ. सुखेदव सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने मामले में 309 के तहत केस दर्ज किया। जब उसकी मौत हो तो मामले में 174 की कार्रवाई की गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!