मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Edited By ,Updated: 30 Dec, 2016 01:18 PM

astrology

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। जिस पर देवी लक्ष्मी का कृपा हो जाती है उसके घर सुख-समृद्धि का वास होता है। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से घर में दरिद्रता

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। जिस पर देवी लक्ष्मी का कृपा हो जाती है उसके घर सुख-समृद्धि का वास होता है। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ सरल उपाय करने चाहिए। जानिए, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ सरल उपाय-

 

* शुक्रवार के दिन गरीब अौर असहाय लोगों को दान करना चाहिए। इसी दिन सफेद रंग के कपड़ें, सफेद रंग की मिठाई, दूध, चीनी का दान करने से भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 

* ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन कर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर पूजा के पश्चात भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

 

* शुक्रवार के दिन सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान दान करना शुभ होता है। 

 

* श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें। उसके बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है अौर घर में धन के आगमन में वृद्धि होती है। 

 

* शुक्रवार को शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें। लेकिन दीपक जलाते वक्त बत्ती में रुई की जगह लाल धागे का उपयोग करें।

 

* शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं अौर पीला वस्त्र एवं दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!