Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 12:09 PM
व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है अौर उसका पूरा दिन अच्छे से बीतता है। शास्त्रों में ऐसे कार्य के
व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है अौर उसका पूरा दिन अच्छे से बीतता है। शास्त्रों में ऐसे कार्य के बारे में बताया गया है जिसको सुबह उठते ही करने से व्यक्ति के सारे काम अच्छे से पूर्ण होते हैं। व्यक्ति को सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छे से गुजरता है अौर सभी कार्य पूर्ण होते है।
कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम्
अर्थात:हाथ के अग्र भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती तथा मूल भाग में परमब्रह्म गोविंद का निवास होता है। सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी के दर्शन होते हैं।
मंत्र उच्चारण के समय आपका ध्यान केवल हथेली की अौर ही होना चाहिए। मंत्र खत्म होने के बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी देवी-देवताअों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है।