राशिफल: मंगल लाया है कुछ खास, अमंगल काटने हेतु करें ये काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jun, 2017 02:16 PM

daily rashifal horoscope news

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति अमंगल काटने हेतु

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति अमंगल काटने हेतु हनुमान मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं।


मेष: परिवार संग आऊटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें, कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: व्यापार हेतु दिन बेहतरीन है। कार्यस्थल पर मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिज़नैस में अटैंशन ज़रुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जोय करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें, खुद ड्राइविंग न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


तुला: रोजगार की समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा बशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। काम से पीछे न हटें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 0430 से सायं 0600 तक।


वृश्चिक: समय हालात में निश्चित आसानी लाएगा। बिजनैस की समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गेनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फॅमिली संग डिनर पर जाएंगे। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनस में नए इन्वैस्टमैंट से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलेंगे। बिना अप्व्इंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। धन लाभ की संभावना है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!