राशिफल: शनि-शुक्र का निकट आना, खास राशियों को देगा सुख और सेहत का खजाना

Edited By ,Updated: 29 Oct, 2016 10:35 AM

horoscope news

दैनिक शुभाशुभ: 29.10.16 शनिवार चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 5,

दैनिक शुभाशुभ: 29.10.16 शनिवार चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति शारीरिक व आर्थिक लाभ हेतु शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।

 

मेष: पूरा दिन सुस्ती छाई रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेन-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के चलते करियर पर ध्यान नहीं जाएगा। समय मौज में बीतेगा। राजनितिक कार्य में सक्रियता बढ़ेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टैंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता से थकान रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 0730 से प्रातः 0900 तक।


तुला: कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृश्चिक: सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हों, परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


धनु: व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: आजीविका व रोज़गार के सुअवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। सीनियर के दबाव से गलत काम करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: इमेज नया टर्न लेगी। प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मीन: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!