शास्त्रों से: अंदरूनी ताकत और जवानी का नाश करती हैं ये चीजें, रहें इनसे सावधान

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 09:43 AM

scriptures  the things that destroy the strength and youth

जवानी और खूबसूरती दो ऐसी चीजें हैं जिसके प्रति कोई भी मोहित हो जाता है। इन्हें  सदा बरकरार रखने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है। इन चीजों से भी बढ़कर है

जवानी और खूबसूरती दो ऐसी चीजें हैं जिसके प्रति कोई भी मोहित हो जाता है। इन्हें  सदा बरकरार रखने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है। इन चीजों से भी बढ़कर है अंदरूनी ताकत। इसके बल पर इनको आसानी से हासिल किया जा सकता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी गलत‌ियां बताई गई हैं जिससे करने से व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा हो जाता है।  रहें इनसे सावधान


* कुछ लोग घूमने फ‌िरने के बहुत शौकिन होते हैं। शास्‍त्रों का नी‌त‌ि ज्ञान मानता है की जो लोग अधिक भ्रमण करते हैं वह वक्त से पहले बूढ़े हो जाते हैं। साधू-संत वर्ष भर वन गमन करते थे लेकिन चतुर्मास में एक स्‍थान पर रहकर ध्यान लगाते थे और हरि चर्चा करते थे।


* मैथुन एक ऐसी क्रिया है, जो सृष्टि संचालन के लिए अवश्यक है। शास्त्रों में इसे गृहस्थ का अभिन्न अंग माना गया है अत्यध‌िक मैथुन में रत रहने वाला व्यक्ति समय से पूर्व वृद्ध हो जाता है। उसकी अंदरूनी ताकत और जवानी का नाश हो जाता है। शास्त्रों में संबंध बनाने को लेकर बहुत सारे नियम निर्धारित किए गए हैं। जिसमें वीर्य संरक्षण एवं ब्रह्मचर्य पालन को महत्ता दी गई है।


* पर‌िश्रम का फल मीठा होता है, इसके सहारे मनचाही सफलता हासिल की जा सकती है। शास्त्र कहते हैं अपनी शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखकर पर‌िश्रम करें अन्यथा अपनी उम्र से पूर्व ताकत और जवानी का नाश कर लेंगे।


* भगवान को खुश करने के लिए बहुत सारे लोग व्रत उपवास करते हैं। शास्त्रों में भी इसे बहुत अहमियत दी गई है लेकिन इसके लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। पुराणों के अनुसार जिस जीव में अंदरूनी ताकत है केवल वह ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे पुरुषार्थ करने का अधिकारी है। तन स्वस्थ होगा तो मन अपने आप प्रफुल्लित होगा। तभी तो धन कमा कर जीवनयापन कर सकेंगे। 


* मांस-मद‌िरा अथवा किसी भी तरह के नशे का सेवन करने वाले का शरीर रोगों से ग्रस्त होकर समय से पहले वृद्ध होना शुरू कर देता है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!