खुलासा: इंसान की ये गलती कहीं तबाही की और ना ले जाएं!

Edited By ,Updated: 04 Sep, 2015 05:29 PM

article

इंसान हर दिन ना जाने कितने पेड़ काट रहा है, जिससे वह अपने लिए ही कहीं तबाही का माहौल तो तैयार नहीं कर रहा। ये सवाल इसलिए है

लंदन: इंसान हर दिन ना जाने कितने पेड़ काट रहा है, जिससे वह अपने लिए ही कहीं तबाही का माहौल तो तैयार नहीं कर रहा। ये सवाल इसलिए है, क्योंकि एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूरी दुनिया में हर साल 15 अरब पेड़ काटे जा रहे हैं। दुनिया की जनसंख्या अभी 7 अरब से कुछ ही ज्यादा है। तो इस लिहाज से यह आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी का दोगुना है। 

दुनिया में कितने पेड़ होंगे? अब तक किसी को नहीं पता था। लेकिन पहली बार अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने पेड़ों की सही संख्या बताने का दावा किया है। लंबी रिसर्च से निकले आंकड़ो के अनुसार दुनियाभर में अभी 30 खरब 40 अरब पेड़ हैं। यह आंकड़ों को सैटेलाइट तस्वीरों, वन लिस्ट और सुपर कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। जबकि पौधे रोपने की रफ्तार हर साल सिर्फ 5 अरब ही है, जिनमें से कुछ तो रोपने के बाद ही मुरझा जाते हैं।

येल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फॉरेस्ट्री एंड एन्वायरमेंटल स्टडीज में रिसर्चर थॉमस क्राउथर ने कहा, धरती पर पेड़ों की तादाद लगभग आधी हो चुकी है। इसका नतीजा हम देख रहे हैं। बरसात के मौसम में तेज गर्मी, गर्मी में ठंड और ठंड के मौसम में बरसात का सामना पिछले एक दशक से कर ही रहे हैं। विकास के नाम पर जंगलों के सफाए के दुष्परिणाम आने शुरू हो गए हैं। एक समय यूरोप पूरी तरह जंगलों से ढंका हुआ था लेकिन आज हर तरफ खेत और घास के मैदान दिखते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!