J&K में 20 घंटे से फायरिंग जारी, BSF की कार्रवाई से पाक को भारी नुकसान

Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 02:52 PM

pak loss lot in violations

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर के उल्लंघन में भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है।

जम्मू: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर के उल्लंघन में भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। यह दावा मंगलवार को बीएसएफ ने किया है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 5 से 6 चौकियां पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं।

बीएसएफ सूत्रों के हवाला से यह खबर उस वक्त आई है जब पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से लगभग 40 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। हाल ही में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे जम्मू कश्मीर के राजौरी सैक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसमें बिना उकसावे के भारी गोलीबारी की गई।

फायरिंग में 11 नागरिक घायल
इस फायरिंग में 11 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पाकिस्तान के सिविल एरिया और कई पोस्ट्स पर भारी नुकसान होने की खबर है। सीमापार से लगातार मोटार्र दागे जा रहे हैं। छोटे हथियारों के अलावा 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह 10 बजे से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 10 बजे नौशेरा सेक्टर के कलाल और बाबा खोरी क्षेत्र में कई राउंड फायरिंग की। डेढ़ घंटे बाद आरएस पुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के पास भी गोलीबारी शुरू हो गई। सीमापार से कई मोर्टार दागे गए। इससे अब्दुलयान और चंदू गांव की सात महिलाएं घायल हो गईं। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। इससे पहले सोमवार को सीमापार से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था। एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!