CM शिवराज की रोजा इफ्तार में भोज के दौरान फूड प्वॉइजनिंग, 1000 लोग बीमार

Edited By ,Updated: 04 Jul, 2016 07:50 PM

minister roza iftar banquet at the food pwoijning

रोजा इफ्तार के दौरान कल रात मस्जिद में सामूहिक भोज के बाद बोहरा समुदाय के करीब 1,000 लोग बीमार ...

भोपाल: रोजा इफ्तार के दौरान कल रात मस्जिद में सामूहिक भोज के बाद बोहरा समुदाय के करीब 1,000 लोग बीमार पड़ गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि सैफी नगर में बोहरा समुदाय की मस्जिद में रोजा इफ्तार के दौरान सामूहिक भोज के बाद लगभग 1,000 लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या हो गई। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर बीमार लोगों को शहर के 15 अस्पतालोंं में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही, मौके पर डॉक्टरों की टीम भेज कर लोगों का इलाज शुरू किया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों का दल जब देर रात मौके पर पहुंचा, तो मस्जिद में खाना खत्म हो चुका था।

इसलिए भोजन के नमूने नहीं लिए जा सके। हालांकि, भोजन करने वाले लोगों के बयानों से संदेह है कि नारियल और मावे खोया की मिठाई के विषाक्त होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। एसडीएम ने बताया कि करीब 900 बीमार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 100 अन्य अब भी अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!