Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 01:25 PM
सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता के तहत कश्मीर के पुलवामा में दो विसफोटक उपकरण निष्क्रिय किए। दोनों आईईडी का कुल वजन दस किलोग्राम है।
श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता के तहत कश्मीर के पुलवामा में दो विसफोटक उपकरण निष्क्रिय किए। दोनों आईईडी का कुल वजन दस किलोग्राम है। दे रात सुरक्षाबलों को पुलवामा के डंगेरपोरा में आईईडी होने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर सीमा सुरक्षाबल की 189 बटालियन और 55 आरआर ने इसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया।
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज श्रीनगर से रवाना हो गया है। यात्रा की सुरक्षा चाक चौबंध है। इस बार अतिरिक्त जवानों को यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।