Edited By Radhika,Updated: 26 Apr, 2024 02:24 PM
लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई तरह के वीडियोज़ बनाते हैं। कई बार देखा जाता है कि ये वीडियो हैरान करने वाले या बेवकूफी भरे होते हैं। कभी- कभार लोग वीडियो में कुछ ऐसे काम भी कर देते हैं, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं।
नेशनल डेस्क: लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई तरह के वीडियोज़ बनाते हैं। कई बार देखा जाता है कि ये वीडियो हैरान करने वाले या बेवकूफी भरे होते हैं। कभी- कभार लोग वीडियो में कुछ ऐसे काम भी कर देते हैं, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड स्पाइडरमैन और गर्लफ्रेंड स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिल्ली की सड़कों पर घूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बनकर बाइक चला रहा है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड स्पाइडर गर्ल की ड्रेस पहनकर उसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और चालान कर दिया।