UP में हार के बाद भी कांग्रेस को PK पर विश्वास

Edited By ,Updated: 23 Mar, 2017 04:27 PM

after up debacle congress still trust prashant kishore

यूपी में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा में भी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं चाहती हैं।

अहमदाबाद: यूपी में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा में भी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं चाहती हैं। विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने सुझाव दिया है कि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रशांत किशोर की सेवा ले सकती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में किशोर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। वाघेला ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘पिछले 22 वर्षों से भाजपा गुजरात में सत्ता में है और इसने शासन नहीं किया है बल्कि राज्य को बर्बाद किया है। गुजरातियों ने अक्षम और भ्रष्ट भाजपा सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है।’’

वाघेला ने  ने कहा, ‘‘गुजरात में भाजपा को हराना कठिन नहीं है, मेरी सूचना के मुताबिक 2012 और 2014 के चुनावों में प्रशांत किशोर ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी उपयुक्त रणनीति और प्रभावी प्रचार रणनीति से बिहार और पंजाब में जीत मिली थी और वह गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।’’ वाघेला के सुझाव के बाद गुजरात कांग्रेस में वाद-विवाद शुरू हो गया है। बहरहाल गुजरात में पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!