एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई VIP थे सवार

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2017 02:13 PM

air india flight emergency landing at jaipur airport

एयर इंडिया की आज भोपाल-दिल्ली फ्लाइट की यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल भोपाल से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्ड हिट के बाद ये लैडिंग करवाई गई।

जयपुर: एयर इंडिया की आज भोपाल-दिल्ली फ्लाइट की यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल भोपाल से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्ड हिट के बाद ये लैडिंग करवाई गई। इस दौरान 50 से ज्यादा यात्री इसमें सवार थे और इस तरह आपात लैडिंग से एक बारगी तो वे सब डर गए। यह घटना करीब सुबह 9:55 बजे की है। हालांकि, जयपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जयदीप सिंह बलहारा के मुताबिक, पायलट ने पहले फ्यूल कम होने की वजह से प्रायोरिटी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी।

इस फ्लाइट में 122 पैसेंजर्स और क्रू सवार थे। इस फ्लाइट में कई वीआईपी भी थे और भाजपा के तीन बड़े नेता भी इनमें शामिल थे। जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए फ्लाइट करीब आधा घंटे तक हवा में अटकी रही। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की यह फ्लाइट एआई 436 भोपाल से अपनी नियमित उड़ान पर दिल्ली जा रही थी। हालांकि, बर्ड हिट की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन इसे इमरजेंसी के स्थान पर फ्यूल कम होने पर की गई प्रायोरिटी लैंडिंग बता रहा है।

मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह भी सवार थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा ने फ्लाइट के सुरक्षित लैंड किए जाने के बाद आपात स्थित में सकुशल लैंडिंग कराने वाले पायलट को दिया धन्यवाद दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!