Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat: अक्षय तृतीया पर करना चाहते हैं गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2024 07:08 AM

akshaya tritiya griha pravesh muhurat

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को पड़

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को पड़ रही है। किसी शुभ काम को करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा माना जाता है। यह दिन हर किसी के जीवन में सौभाग्य और सफलता लेकर आता है। इस दिन किए गए सभी कार्य सफल होते हैं और उनका कई गुणा अधिक शुभ फल मिलता है। ऐसे में अगर गृह प्रवेश, नया घर खरीदने या घर का नवीकरण करने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे अच्छा कोई अन्य दिन नहीं हो सकता। आइए जानते हैं, अक्षय तृतीया 2024 पर गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त-

PunjabKesari Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat

Akshaya Tritiya 2024 Griha Pravesh shubh Muhurat अक्षय तृतीया 2024 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त
गृह प्रवेश के लिए अक्षय तृतीया का पूरा दिन शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है यानी बिना मुहूर्त देखे अक्षय तृतीया पर कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। फिर भी अगर आप विशेष मुहूर्त देखकर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इस दिन 6 घंटे 44 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश के लिए सुबह 05.33 मिनट से दोपहर 12.18 मिनट का समय बेहद शुभ होगा।

Akshaya Tritiya 2024 Choghadiya Muhurat अक्षय तृतीय 2024 चौघड़िया मुहूर्त
चर (सामान्य) - प्रातः 05:33 - प्रातः 07:14
लाभ (उन्नति) - प्रातः 07:14 - प्रातः 08:56
अमत (सर्वोत्तम) - प्रातः 08:56 - प्रातः 10:37
शुभ (उत्तम) - दोपहर 12:18 - दोपहर 01:59

PunjabKesari Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat

Griha Pravesh puja vidhi गृह प्रवेश पूजा विधि
सुबह स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े धारण करें।
गृह प्रवेश के दिन शुभ मुहूर्त में घर को फूलों, तोरण से सजाएं और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं।
फिर घर के मुख्य द्वार पर जल से भरे दो कलश के ऊपर दीपक जलाएं।
कलश पर लाल कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं। एक नारियल को लाल कपड़े से ढककर कलश पर रख दें।  
घर के ईशान कोण में पूजा करें और पूजा की चौकी पर अनाज से नवग्रह बनाएं।
फिर वहां पर कलश स्थापित कर दें। कलश स्थापना करके नए घर में प्रवेश करने के लिए, एक तांबे के बर्तन में पानी और अनाज भरें और उसके अंदर एक सिक्का रखें।
फिर भगवान से शांति, समृद्धि, सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें और प्रसाद चढ़ाएं।
गृह प्रवेश के समय सबसे पहले चौखट की पूजा करें।
गृह प्रवेश वाले दिन रसोई घर की पूजा करें, चूल्हे पर दूध उबालें और फिर खीर बनाएं।
अंत में सत्यनारायण की कथा करें। साथ ही घर में हवन और नवग्रह शांति अवश्य करवाएं।  

PunjabKesari Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!