पटना पहुंचे भागवत, DSS ने लगाए ‘मोहन वापस जाओ’ के नारे

Edited By ,Updated: 10 Apr, 2017 03:43 PM

bhagwat arrives in patna dss slogans go back to mohan

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने झारखंड दौरे पर जाने के क्रम में आज सुबह पटना पहुंचे।

पटना: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने झारखंड दौरे पर जाने के क्रम में आज सुबह पटना पहुंचे। यहां तेजप्रताप यादव के संगठन धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। पुलिस ने हंगामा कर रहे 10 डीएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। धर्मनिरपेक्ष के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर स्थित आरएसएस ऑफिस के बाहर भी जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मोहन भागवत झारखंड के देवघर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं और संघ से जुड़े लोगों ने भागवत का स्वागत किया। इसके बाद वो कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के राजेंद्रनगर के लिए निकले।

भागवत की बिहार यात्रा के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के संगठन डीएसएस यानि धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ ने पटना एयरपोर्ट से सटे पटेल गोलंबर पर जमकर प्रदर्शन किया और ‘मोहन भागवत वापस जाओ’ के नारे भी लगाए। वहीं राजद प्रमुख लालू यादव ने मोहन भागवत के पटना आने पर कहा कि वह देश भर में जहर फैला रहे हैं। यह 2019 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी है, लेकिन बिहार की जनता समझदार है, यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!