भाजपा की बदले की राजनीति से नेता नहीं झुकेंगे: कांग्रेस

Edited By ,Updated: 16 May, 2017 06:21 PM

congress  bjp  randeep surjewala  p  chidambaram

कांग्रेस ने आज कहा कि उसके या विपक्ष के कोई भी नेता ‘‘बदले और प्रतिशोध’’ की राजनीति से नहीं झुकेंगे। पार्टी ने यह भी कहा कि यह ‘‘भाजपा सरकार की डीएनए’’ बन गयी है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज कहा कि उसके या विपक्ष के कोई भी नेता ‘‘बदले और प्रतिशोध’’ की राजनीति से नहीं झुकेंगे। पार्टी ने यह भी कहा कि यह ‘‘भाजपा सरकार की डीएनए’’ बन गयी है।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए अंधी हो रही है तथा वह लोगों के सामने भगवा दल का पर्दाफाश करती रहेगी।  पार्टी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के परिसरों और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से जुड़ी कथित संपत्ति पर सरकारी एजेंसियों के छापे के बाद आयी है। 

 कांग्रेस के संवाद प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि बदला भाजपा सरकार का डीएनए बन गया है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोहराना चाहता हूं कि न तो पी चिदंबरम, न ही कोई अन्य कांग्रेस नेता या विपक्ष के कोई अन्य नेता बदले और प्रतिशोध की राजनीति के भय से डिगेंगे या झुकेंगें।’’  सुरजेवाला ने भाजपा और उसके नेताओं पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया तथा उन्होंेने इस सरकार में मंत्री पद संभाल रहे शीर्ष पार्टी नेताओं से जुड़े कथित घोटालों को रेखंाकित किया।  उन्होंने आरोप लगया, ‘‘क्या हम प्रधानमंत्री से सवाल कर सकते हैं कि अगर पैमाना नैतिकता है तो वह सहारा बिड़ला एक्सेल दस्तावेजों की जांच का आदेश देने से क्यों परहेज कर रहे हैं, जिसमें उनका खुद का बार बार नाम आया है।’’  सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात राज्य पेट्रोलियम घोटाले में सरकारी खजाने को हुए 20,000 करोड़ रूपए के नुकसान पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, जब वह खुद ही मुख्यमंत्री थे। 

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला भ्रष्टाचार था और मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जिनका नाम घोटाले में कथित तौर पर आया है।  उन्होंेने दावा किया कि राजस्थान की मुयमंत्री वसुंधरा राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ललित मोदी जैसे लोगों की मदद की जो देश से बचकर निकल गए और जो कथित धनशोधन मामलों में जांच एजेंसियों द्वारा वंाछित हैं। सुरजेवाला ने सवाल किया कि वो लोग कौन थे जिन्होंने विजय माल्या जैसे फरार लोगों को बचकर देश से बाहर निकलने में मदद की।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतागण देश को यह बताते रहेंगे कि किस प्रकार एक निरंकुश शासक असंतुष्टों तथा असहमति वाले लोगों की आवाज को नहीं दबा सकते। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!