कांग्रेस आज मनाएगी बिहार के पहले CM श्रीकृष्ण की जयंती, लालू होंगे मुख्य अतिथि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:52 AM

congress will celebrate birth anniversary of bihar 1st cm shri krishna

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद आज मुख्य अतिथि होंगे। इसने जद-यू के अलग होने के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के भावी राजनैतिक कदम को स्पष्ट कर दिया है। श्रीकृष्ण सिंह को बाबू...

पटना: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद आज मुख्य अतिथि होंगे। इसने जद-यू के अलग होने के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के भावी राजनैतिक कदम को स्पष्ट कर दिया है। श्रीकृष्ण सिंह को बाबू के नाम से भी जाना जाता था। वह 1946 से 1961 तक बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। बाबू की आज मनाई जाने वाली जयंती में कांग्रेस और राजद मिलकर अपनी ताकत दिखाएंगे। यह बिहार में इस साल जुलाई में नीतीश कुमार नीत जद (यू) के महागठबंधन से अलग होने और राजग के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस की भविष्य की योजना को स्पष्ट करता है।

बिहार कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा, ‘‘सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में यहां श्रीकृष्ण सिंह की मनाई जाने वाली जयंती में राजद अध्यक्ष मुख्य अतिथि हैं।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लालूजी के साथ स्वाभाविक गठबंधन है। वह धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बड़े नेता हैं।’’ राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह को कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी है। वह बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

सिंह ने कहा कि वह वर्ष 2000 से ही बाबू की जयंती हर वर्ष आयोजित करते रहे हैं। वह उस वक्त राबड़ी देवी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाता रहा है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यालय में बाबू की जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं है और पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता उस कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां लालू प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!