Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 07:16 PM
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने भी मानव ढाल प्रकरण में बयान दिया है।
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने भी मानव ढाल प्रकरण में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रीनगर में लोकसभा उप चुनाव के दौरान सेना ने मानव ढाल बनाकर जिस व्यक्ति को जीप के आगे बांधा था वो फारूख अहमद डार पत्थरबाज और पत्थरबाजों का सरगना था। उप मुख्यमंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है और उस समय आया है जब स्वयं जम्मू कश्मीर पुलिस जांच में दावा कर रही है कि डार पत्थरबाज नहीं बल्कि मासूम है।
सिंह का बयान पुलिस के बिल्कुल विपरीत है। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि डार ने मतदान किया और उसे गलत तरीके से रोक कर रखा गया था और वो पीड़ित है। सिंह ने कहा कि वह रिपोर्ट के बारे कुछ नहीं जानते पर इतना जानते ळैं कि डार पत्थरबाज और उनका सरगना था। उन्होंने कहा कि सरकार मानव ढाल का समर्थन नहीं करती है पर मेजर गोगोई का इरादा साफ और नेक था।