दिल्ली आश्रम केसः 12 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा 'वहशी बाबा' ने!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 06:13 PM

delhi ashram case baba not spared 12 year old girl

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय नाम से आश्रम चलाने वाला बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को कृष्ण बताता था। वह हमेशा महिला शिष्यों के बीच ही रहा करता था। हद तो तब हो गई जब उसने 12 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा और अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाबा बच्ची को गलत...

नई दिल्लीः आध्यात्मिक विश्वविद्यालय नाम से आश्रम चलाने वाला बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को कृष्ण बताता था। वह हमेशा महिला शिष्यों के बीच ही रहा करता था। हद तो तब हो गई जब उसने 12 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा और अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाबा बच्ची को गलत तरीके से छूता था। बांदा जिले के एक शख्स ने आरोप लगाया कि अपनी भतीजी को वह 6 महीने पहले ही माउंट आबू से लेकर आए हैं। नाबालिग बच्ची को उसकी मां 2015 में विजय विहार आश्रम में छोड़कर आई थीं। वहां से बच्ची को माउंट आबू भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चियों को माउंट आबू आश्रम में भेजा जाता है, वहां बाबा उन बच्चियों का मानसिक और शारीरिक शोषण करता है। उनका दावा है कि आश्रम को पैसे का लालच देने के बाद ही उन्होंने बच्ची को वापस जाने दिया। फिलहाल परिजन पटियाला हाउस कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
PunjabKesari
आसान नहीं आश्रम से बाहर निकल पाना
कई लोगों का कहना है कि आश्रम में मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाता। बच्चों को अकेले परिजनों से नहीं मिलने दिया जाता है। इतना ही नहीं आश्रम के अंदर जाना और वापिस बाहर आना दोनों आसान नहीं है। आश्रम में दाखिल होने के लिए 7 दिन की क्लास लगानी पड़ती है। इसके अंदर रोज एक से डेढ़ घंटे का प्रवचन चलता है, जो बाबा टीवी के माध्यम से देते हैं। इसके बाद आश्रम का सदस्य बनने के लिए फर्रुखाबाद भट्टी ले जाया जाता है। वहां जाने वाला हमेशा आश्रम का हो जाता है। भट्टी के लिए पति या पत्नी में से किसी एक को ही जाने देते हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य पहले से ही आश्रम में है तो उससे मिलने के लिए भी 7 दिन का कोर्स करना पड़ता है।
PunjabKesari
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हैरानी
पुलिस सूत्रों की मानें तो हाईकोर्ट के निर्देश पर आश्रम की जांच करने पहुंची महिला आयोग और पुलिस की टीम को कुछ वीडियो मिले, जिससे बाबा की काली करतूतों का खुलासा हुआ है। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला है कि वहां पर कुछ और ही होता था। फुटेज में कुछ ऐसी जगह नजर आ रही है। जिनके बारे में पता किया जा रहा है। कैमरों में बाहर और अंदर आती जाती लड़कियां भी दिखाई दे रही हैं। लड़कियां अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जिनको विश्वास में लिया जा रहा है। बाबा कुद को भगवान कृष्ण मानता था और इसी कारण उसने 16000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा था। वह लड़कियों को गोपियां बनाकर उन्हें संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!