Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 04:09 PM
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक मकान देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मकान के अचानक गिरने से आस पास के लोग सकते में आ गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आई है...
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक मकान देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मकान के अचानक गिरने से आस पास के लोग सकते में आ गए। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार एकांगी मार्ग पर रहने वाले सुमत कुमार जैन व उनकी पत्नी कमल जैन के पड़ोस के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। जिस कारण उनके मकान की नींव और कमजोर हो गई। इस दौरान मकान मे रखा सामान अचानक गिरने लगा। बुजुर्ग दंपत्ति अनहोनी की आशंका के चलते बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि हमारी आंखों के सामने मकान ढह रहा था और लोग तमाशा देख रहे थे। अब वह दंपति बेसहारा हो गए हैं, इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला सदमे में है।