झारखंड में 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 09:30 PM

fir against 12 leaders in jharkhand

झारखंड में 12 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी पॉपूलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। झारखंड सरकार ने पीएफआई को देश विरोधी मानते हुए बैन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को पीएफआई के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के ख्लिाफ पाकुर जिले के मफैसिल थाने...

नेशनल डेस्क: झारखंड में 12 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी पॉपूलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। झारखंड सरकार ने पीएफआई को देश विरोधी मानते हुए बैन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को पीएफआई के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ पाकुर जिले के मफैसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सरकार ने किया बैन
22 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदरपाड़ा गांव में पीएफआई के ऑफिस में छापा मारा था। पुलिस को वहां से देश विरोधी सामान मिला था। पुलिस ने ऑफिस से झंडे, बैनर, पम्पलेट, कंप्यूटर और सीडी समेत और भी सामान जब्त किया था। 21 फरवरी को झारखंड सरकार ने संगठन पर बैन लगा दिया, सरकार ने बताया कि पीएफआई का संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेटस से हैं। सरकार के मुताबिक इस संगठन के सदस्य आईएस के लिए काम कर रहे हैं।

सरकार ने कानूनी मशविरा के बाद इस संगठन को बैन किया है। पीएफआई झारखंड के पाकुर और साहिबगंज जिलें में सक्रिय था, ये दोनों जिले बांग्लादेश सीमा से करीब हैं।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!