आम आदमी पार्टी के 5 साल के जश्न में शामिल होंगे 'कुमार विश्वास'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 09:13 PM

kumar vishwas to reach aam aadmi party  s 5 year celebration

आम आदमी पार्टी (आप) अपनी स्थापना के 5 साल पूरे होने पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में आप नेता कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे। इससे पहले तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही कि कुमार इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे लेकिन...

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) अपनी स्थापना के 5 साल पूरे होने पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में आप नेता कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे। इससे पहले तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही कि कुमार इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे लेकिन कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पर मुहर लगा दी है।  

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया 'मैं कल 3 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान में संबोधित करूंगा। सच्चाई के बारे में मेरा दिल सुनें। वह क्रांति और मेरा परिदृश्य।'

विधायक से विवाद के बाद से हो रही थी चर्चा
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के अलीपुर में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुमार विश्वास और विधायक अमानतुल्लाह खान के बीच जमकर विवाद हुआ था। विवाद इतना गर्मा गया था कि कुमार को इस बैठक में बोलने भी नहीं दिया गया था। इसके अलावा इस बीच उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद कोजरीवाल को लेकर कई ट्वीट किए थे, जिससे बाद से उनकी नाराजगी की चर्चाएं आम हो गई थी। 

कम समय में काफी राजनीतिक जमीन की तैयार 
आम आदमी पार्टी के 5 साल होने पर दिल्ली के रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शरीक होंगे। 2012 में बनी इस पार्टी ने बहुत कम समय में काफी राजनीतिक जमीन तैयार की है। पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है तो दिल्ली की तीनों नगर निगमों में भी कांग्रेस को पीछे छोड़ ओपोजीशन पार्टी बन गई है। 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!